सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत आज से, घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, जनभागीदारी से सेवा, सुशासन और विकसित भारत का दिया जाएगा संदेश

whatsapp image 2026 09 17 at 9.35.36 am

मुंगेली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ सहित मुंगेली जिले में आज 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम से होगी।

इस पहल के तहत जिले के नागरिक और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित करेंगे। घर-घर जलने वाला यह दीप जनसेवा के प्रति आभार, शुभकामनाओं तथा सेवा और सुशासन के प्रति विश्वास का प्रतीक बनेगा।

अभियान के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक हितग्राहियों, नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिला समूहों और ग्रामवासियों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही सेवा, सुशासन और विकसित भारत@2047 के सामूहिक संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।

कलेक्टर ने जिलेवासियों से की सहभागिता की अपील

कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जिलेवासियों से ‘सेवा संकल्प अभियान’ में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जिले में विभिन्न जनभागीदारीमूलक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिला समूहों और ग्रामवासियों से मिलकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

कलेक्टर श्री तोपनो ने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से यह अभियान सेवा, समर्पण और सामाजिक एकजुटता का प्रेरक संदेश बनेगा। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को मुंगेली जिले में हर घर से सेवा और संकल्प की रोशनी जगमगाए, इसके लिए सभी नागरिक अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित कर अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान करें।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाएं और सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाएं।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *