BRICS अध्यक्षता से वैश्विक मंच पर और मजबूत होगी भारत की भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

img 20260915 wa0027

रायपुर, 1 4 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर एक विश्वसनीय और प्रभावशाली शक्ति के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में भारत को BRICS की अध्यक्षता मिलना और 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करना देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर भारतवासी के लिए गर्व का अवसर है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल अपने राष्ट्रीय हितों को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है, बल्कि विकासशील देशों और ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं को भी वैश्विक मंच पर सशक्त आवाज दे रहा है।

उन्होंने कहा कि “Building Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” थीम के साथ भारत की BRICS अध्यक्षता वैश्विक सहयोग, नवाचार और सतत विकास को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगी। भारत का दृष्टिकोण हमेशा दुनिया को साथ लेकर चलने और साझा प्रगति के नए रास्ते तैयार करने का रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक मंचों पर हमेशा स्पष्ट और दृढ़ रुख अपनाया है। वहीं डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, वित्तीय समावेशन और तकनीक के माध्यम से जनजीवन में बदलाव का भारतीय मॉडल आज दुनिया के लिए प्रेरणा बन चुका है। BRICS जैसे मंच इन अनुभवों और विकास की संभावनाओं को साझा करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका देश और राज्यों के लिए निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार और रोजगार के नए अवसर लेकर आ रही है। विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ भी विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत की BRICS अध्यक्षता के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि भारत का नेतृत्व वैश्विक सहयोग को मजबूत करने, ग्लोबल साउथ की आवाज को और सशक्त बनाने तथा साझा समृद्धि के नए मार्ग प्रशस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *