रायपुर, 14 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का उत्सव बनाने की अपील की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर की संध्या 7 बजे प्रत्येक परिवार से अपने घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किए हैं। इसी अवसर पर देशभर में एक माह तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता और जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने की अपील की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण और विकास की योजनाओं से लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। पक्का आवास, स्वच्छ पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं का विस्तार हुआ है।
17 सितंबर शाम 7 बजे जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’
मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे प्रत्येक परिवार अपने घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाए और आसपास के लाभार्थी परिवारों को भी इस पहल से जोड़े। उन्होंने कहा कि यह दीया प्रधानमंत्री के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाओं के साथ सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के सामूहिक संकल्प का प्रतीक बने।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सेवा का भाव जनभागीदारी से जुड़ता है, तभी समाज में व्यापक और स्थायी परिवर्तन संभव होता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी क्षमता के अनुसार सेवा का कोई न कोई कार्य करने और विकसित भारत के निर्माण में विकसित छत्तीसगढ़ की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

