अभनपुर। रायपुर जिले के भक्तिन कुटी अभनपुर में संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से पंजीकृत कलाकार संगठन सतनाम संस्कृति एवं संगीत अकादमी द्वारा प्रदेश स्तरीय सतनाम पंथी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष हृदय प्रकाश अनंत के संयोजन में देवदास बंजारे के सम्मान में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब रहे। वहीं पद्मश्री आर.एस. बारले, पद्मश्री डॉ. ऊषा बारले, हृदय प्रकाश अनंत, सुखचंद भास्कर, द्वारका बर्मन, शिवा जांगड़े, चंदन बांधे, दिलीप नवरत्न, शशि सतनामी सहित बड़ी संख्या में कलाकार एवं समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
रातभर चली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
आयोजकों के अनुसार महोत्सव में प्रदेशभर से आए 400 से अधिक कलाकार दलों और लगभग 500 कलाकारों ने एक मंच पर एकजुट होकर रातभर सतनाम पंथी भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सतनाम संस्कृति और लोक परंपरा की समृद्ध विरासत को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया।
जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक इंद्र कुमार साहू, जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, युवराज गुरु सौरभ साहेब, सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोशले, राधाकृष्ण टंडन, कमल कुर्रे, धनेश्वरी डंडे, नीलकमल सहित विभिन्न क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
महोत्सव में प्रदेशभर से पहुंचे सतनामी कलाकारों ने एक मंच पर एकजुट होकर समाज की एकता का संदेश दिया और सतनाम पंथी भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरे आयोजन को भक्ति और सांस्कृतिक रंग में सराबोर कर दिया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
