रायपुर, 14 सितंबर 2026। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने परिवारजनों के साथ विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश बुद्धि, विवेक और शुभारंभ के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मंगल कार्य की शुरुआत भगवान गणेश की आराधना से करने की हमारी प्राचीन परंपरा रही है। गणेशोत्सव केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने वाला उत्सव भी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं में तीज-त्योहारों और उत्सवों का विशेष महत्व है। ये पर्व हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ परिवार और समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। गणेशोत्सव का उल्लास भी समाज में सामूहिकता, सद्भाव और लोकमंगल की भावना को सुदृढ़ करता है।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित पूजा-अर्चना कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के परिवारजन, मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी, प्रेस अधिकारी आलोक सिंह सहित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण के बीच भगवान गणेश की आराधना की गई और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।


Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

