बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में युवक के साथ मारपीट के बाद उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में सकरी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को पीड़िता ने थाना सकरी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 19 वर्षीय पुत्र शेख इस्माईल 7 सितंबर की रात करीब 9 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। रात करीब 1 बजे परिजनों को सूचना मिली कि ग्राम लोखंडी के कुछ युवकों द्वारा शेख इस्माईल के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का और लाठी-डंडे से मारपीट की गई है।
मारपीट में शेख इस्माईल के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। डायल 112 की सहायता से उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर सकरी थाने में अपराध क्रमांक 839/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
इलाज के दौरान 12 सितंबर 2026 को डीकेएस अस्पताल रायपुर में शेख इस्माईल की मृत्यु हो गई। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण में धारा 103(2) और 324 बीएनएस भी जोड़ी तथा वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अक्षय कुमार गढ़ेवाल (21 वर्ष), प्रदुम श्रीवास उर्फ पदुम (29 वर्ष), दिलीप कुमार निर्मलकर (32 वर्ष) और गोविंद पटेल उर्फ दौलत (22 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे जब्त किए हैं। चारों आरोपियों को 13 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

