सरगुजा फोटोग्राफर संघ ने शुरू किया जागरूकता अभियान, ग्राहकों से पंजीकृत फोटोग्राफरों से ही बुकिंग की अपील

img 20260914 wa0013

अम्बिकापुर, 14 सितंबर 2026। फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र में ग्राहकों के हितों और व्यवसाय की विश्वसनीयता को मजबूत करने के उद्देश्य से सरगुजा फोटोग्राफर संघ, अम्बिकापुर द्वारा जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। संघ ने आम नागरिकों से शादी-विवाह, सामाजिक समारोह एवं अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी की बुकिंग करते समय संबंधित फोटोग्राफर की पहचान, अनुभव, कार्य की गुणवत्ता और संघ से पंजीयन अथवा सदस्यता की जानकारी लेने की अपील की है।

संघ के अनुसार वर्तमान समय में सोशल मीडिया और ऑनलाइन माध्यमों के जरिए बड़ी संख्या में लोग फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की बुकिंग प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे में बुकिंग करने से पहले संबंधित व्यक्ति या संस्था की विश्वसनीयता की जांच करना जरूरी है। किसी प्रकार की अनियमितता या धोखाधड़ी की स्थिति में ग्राहक को आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ पूरे फोटोग्राफी व्यवसाय की प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो सकती है।

बदनाम करना नहीं, जागरूक करना उद्देश्य

संघ ने स्पष्ट किया कि इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ कार्रवाई करना या किसी को बदनाम करना नहीं है। अभियान के माध्यम से ग्राहकों को सही जानकारी के आधार पर फोटोग्राफर का चयन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। संघ का मानना है कि पंजीकृत और व्यवस्थित रूप से कार्य करने वाले फोटोग्राफरों की पहचान को बढ़ावा मिलने से ग्राहकों को सही व्यक्ति का चयन करने में सुविधा होगी।

इसके साथ ही फोटोग्राफी क्षेत्र में व्यावसायिक पारदर्शिता, जिम्मेदारी और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा।

केवल कम कीमत देखकर न करें बुकिंग

सरगुजा फोटोग्राफर संघ ने ग्राहकों से अपील की है कि फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की बुकिंग करते समय केवल कम कीमत को प्राथमिकता न दें। बुकिंग से पहले फोटोग्राफर की पहचान, अनुभव, पूर्व कार्य, बुकिंग की शर्तें तथा उपलब्ध प्रमाण या पंजीयन की जानकारी अवश्य लें।

संघ का कहना है कि सावधानीपूर्वक फोटोग्राफर का चयन करने से ग्राहक अपनी महत्वपूर्ण यादों को बेहतर तरीके से सुरक्षित रख सकेंगे और संभावित विवाद या परेशानी से भी बच सकते हैं।

संघ ने अपने संदेश में कहा—

“ग्राहक का विश्वास बढ़ेगा, तो फोटोग्राफी व्यवसाय मजबूत होगा।”

सरगुजा फोटोग्राफर संघ
अम्बिकापुर, सरगुजा (छत्तीसगढ़)
शासकीय पंजीयन क्रमांक: 122202251996

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *