जयरामनगर रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे से पकड़े गए आरोपी, 6.50 लाख रुपये का गांजा बरामद
बिलासपुर, 13 सितंबर 2026। जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीसीयू बिलासपुर एवं थाना मस्तूरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जयरामनगर रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे से 13 किलो गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 6 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर 2026 को थाना मस्तूरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन पुरुष और एक महिला जयरामनगर रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे पिट्ठू बैग एवं झोले में अवैध गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राम मटियारी, थाना सीपत जाने के लिए ऑटो या बस का इंतजार कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही एसीसीयू बिलासपुर एवं थाना मस्तूरी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। इस दौरान तीन पुरुष एवं एक महिला आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 13 किलोग्राम गांजा और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे गांजा ओडिशा राज्य के बलांगीर जिले से सस्ते दामों में खरीदकर ग्राम मटियारी एवं सीपत क्षेत्र में महंगे दामों पर बेचने के लिए लेकर आए थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश सिसोदिया (21), पूर्वा मालिया (20), कृष्णा पाण्डेय (23), निवासी ग्राम मटियारी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर तथा नीरज नायक (19), निवासी वार्ड क्रमांक 18 झाड़ू मोहल्ला, थाना उमरिया, जिला उमरिया (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 640/2026, धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और डीएसपी एसीसीयू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, थाना प्रभारी मस्तूरी निरीक्षक सलीम खाका, उप निरीक्षक सुजान जगत, उप निरीक्षक कमलेश बंजारे, प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह तथा आरक्षक प्रेम सूर्यवंशी, मुकेश शर्मा, रवि यादव, रमेश यादव और धीरेन्द्र तोमर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
