मस्तूरी के शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी का मामला, जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को जारी किया नोटिस
बिलासपुर, 13 सितंबर 2026। मस्तूरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी में बीमार छात्रा से कुर्सी साफ करवाने का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, छात्रा पहले से ही बुखार से पीड़ित थी। स्कूल में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टी हो गई। आरोप है कि ऐसी स्थिति में छात्रा को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के बजाय उससे ही उल्टी से गंदी हुई कुर्सी साफ करवाई गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में आया। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी की प्रधान पाठक श्रीमती भारती खांडे को नोटिस जारी किया है।
नोटिस में प्रधान पाठक से घटना के संबंध में तीन दिवस के भीतर स्पष्ट एवं तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है, तो नियमानुसार कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब मामले में प्रधान पाठक के जवाब और विभागीय जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

