30 सितंबर तक माय भारत पोर्टल पर क्विज में भाग लेने का अवसर, जिला से राष्ट्रीय स्तर तक होगी चयन प्रक्रिया
बिलासपुर, 13 सितंबर 2026। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के जरिए युवाओं को अपने विचार, नवाचार और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने के साथ ही विकसित भारत के निर्माण को लेकर अपना दृष्टिकोण साझा करने का अवसर मिलेगा।
माय भारत पोर्टल पर 30 सितंबर तक क्विज में सहभागिता
मेरा युवा भारत बिलासपुर के उप निदेशक श्री नितिन शर्मा ने बताया कि जिले के अधिक से अधिक युवाओं को इस पहल से जोड़ने के लिए लगातार जागरूकता एवं सहभागिता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इच्छुक युवा 30 सितंबर 2026 तक माय भारत पोर्टल पर आयोजित क्विज में भाग ले सकते हैं।
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग की चयन प्रक्रिया क्विज से शुरू होकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा, विचारों और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
उप निदेशक श्री नितिन शर्मा ने पात्र युवाओं, युवा संगठनों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले अधिक से अधिक संख्या में क्विज में सहभागिता सुनिश्चित करें और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल का हिस्सा बनें।
युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति : कलेक्टर
बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिले के युवाओं से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनके विचार, नवाचार और नेतृत्व क्षमता विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कलेक्टर ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और अपनी प्रतिभा एवं विचारों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी देश के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

