17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक मुंगेली जिले में चलेगा विशेष अभियान
मुंगेली, 10 सितंबर 2026। शासन के निर्देशानुसार मुंगेली जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान को प्रभावी और सफल बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने मनियारी सभा कक्ष में जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक प्रमुखों की बैठक ली।
बैठक में सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों, प्रस्तावित गतिविधियों, तैयारियों और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और शासकीय सेवाओं को पात्र एवं जरूरतमंद नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल है। अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक प्रमुखों से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की। साथ ही सामाजिक संगठनों और विभिन्न समुदायों के प्रमुखों से जनभागीदारी के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।
अपर कलेक्टर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी देना नहीं है, बल्कि पात्र और जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाना है। इसके लिए प्रशासन और समाज के बीच बेहतर समन्वय एवं सहभागिता जरूरी है।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत गोकुल रावटे, एएसपी डॉ. प्रशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष राम कमल सिंह परिहार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक प्रमुख तथा विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
