मां के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा प्रकृति संरक्षण के संकल्प का प्रतीक: अरुण साव

img 20260910 wa0258
img 20260910 wa0255

‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत जगदलपुर की जनजातीय गौरव वाटिका कुम्हड़ाकोट में हुआ पौधारोपण

जगदलपुर/बिलासपुर, 10 सितंबर 2026।
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत गुरुवार को जगदलपुर स्थित जनजातीय गौरव वाटिका कुम्हड़ाकोट में हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी अभियान के तहत पौधे लगाए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि मां के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा प्रकृति के संरक्षण के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाई हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। नगर निगम और वन विभाग के संयुक्त प्रयासों से यह वृहद पौधारोपण अभियान संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडर और सड़क के किनारे पौधारोपण किए जाने से जगदलपुर शहर की हरियाली में वृद्धि होगी। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ ही शहर की सुंदरता भी निखरेगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में शांति और विकास का वातावरण बनने से देश-दुनिया से पर्यटकों का आगमन लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जगदलपुर शहर को सुंदर, स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाने के लिए हरित वातावरण का होना बेहद जरूरी है।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए वन विभाग और जगदलपुर नगर निगम को बधाई देते हुए अभियान को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *