सुपोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जिलेभर में होंगी विभिन्न गतिविधियां
मुंगेली, 09 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में पोषण अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ किया गया। जिले में आज वेबकास्ट के माध्यम से अभियान की शुरुआत हुई। यह जनजागरूकता अभियान 08 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।
राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जिले में सुपोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर व्यापक स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन तक पोषण संबंधी महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाने के साथ-साथ स्वस्थ खान-पान और स्वच्छता के प्रति लोगों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों तथा पोषण 2.0 के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के जरिए बच्चों, महिलाओं और आम नागरिकों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।
अभियान के दौरान पोषण से जुड़ी जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। विभाग द्वारा जनभागीदारी के माध्यम से पोषण संबंधी संदेशों को गांव-गांव और समुदाय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

