
कलेक्टर संजय अग्रवाल के नेतृत्व में रेडक्रॉस का 10 दिवसीय सहयोग अभियान शुरू
बिलासपुर, 10 सितंबर 2026। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिलासपुर जिले ने मानवीय संवेदना की मिसाल पेश करते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बिलासपुर ने कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में विशेष सहयोग राशि एकत्रीकरण अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले ही दिन 72 हजार 600 रुपये की सहयोग राशि एकत्रित की गई।
अभियान की शुरुआत कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा स्वयं सहयोग राशि प्रदान कर की गई। इसके बाद रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर, पुरानी एवं नई कंपोजिट बिल्डिंग, जिला न्यायालय और जिला पंचायत परिसर का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नेपाल आपदा पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए स्वेच्छा से सहयोग देने की अपील की गई।
कलेक्टर ने की सहयोग की अपील
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग राशि प्रदान कर इस मानवीय अभियान में सहभागी बनने की अपील की।
10 दिनों तक चलेगा अभियान
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा यह राशि एकत्रीकरण अभियान आगामी 10 दिनों तक शहर के विभिन्न स्थानों पर संचालित किया जाएगा। रेडक्रॉस के दल अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों से स्वेच्छा से सहयोग राशि एकत्र करेंगे।
अभियान के दौरान एकत्रित पूरी राशि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की राज्य शाखा रायपुर को भेजी जाएगी। वहां से यह राशि नेपाल में आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रेषित की जाएगी।
रेडक्रॉस पदाधिकारी और जूनियर रेडक्रॉस की छात्राएं रहीं मौजूद
अभियान के दौरान रेडक्रॉस के अध्यक्ष डॉ. बी.एल. गोयल, वाइस चेयरमैन प्रमोद शर्मा, सचिव डॉ. शुभा गरेवाल, अरुण चौहान, सुनील सोनथालिया, सुरेंद्र गुंबर, डॉ. राजीव अवस्थी, श्रीकांत सहारे, डॉ. एम.ए. जीवनी, सौरभ सक्सेना एवं आदित्य पांडे सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सरकंडा की जूनियर रेडक्रॉस की छात्राओं ने भी अभियान में सहभागिता निभाई। इसके अलावा लक्ष्मी नारायण मिश्रा, सुशील राजपूत, गीतेश्वरी चंद्र, नेहा राय और प्रीति चंद्र सहित रेडक्रॉस के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी सहयोग राशि एकत्र करने में सक्रिय भूमिका निभाई।
बिलासपुर से सामने आई यह पहल आपदा की घड़ी में मानवीय संवेदना, सहयोग और भाईचारे का संदेश दे रही है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
