अनियमितता मिलने पर 06 केन्द्रों में तत्काल विक्रय प्रतिबंध, 02 के लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा, एक का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई
मुंगेली, 09 सितंबर 2026। खरीफ सीजन 2026 में किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान एवं कीटनाशक उचित दर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुंगेली जिले में कृषि एवं कीटनाशक विक्रय केन्द्रों की सघन जांच जारी है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम द्वारा मुंगेली एवं पथरिया विकासखंड के विभिन्न कृषि एवं कीटनाशक विक्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कई केन्द्रों पर अनियमितताएं पाए जाने के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए 06 कृषि केन्द्रों पर तत्काल विक्रय प्रतिबंध लगाया है। वहीं 02 कृषि केन्द्रों के लाइसेंस निरस्तीकरण की अनुशंसा की गई है, जबकि एक कृषि केन्द्र के लाइसेंस निलंबन के लिए कार्रवाई की गई है।
निर्धारित स्थल पर नहीं मिले दो कृषि केन्द्र
उप संचालक कृषि वीणा ठाकुर के अनुसार निरीक्षण के दौरान मेसर्स शिव कृषि केन्द्र देवगांव, श्रीराम कृषि केन्द्र बोधापारा और वीरेन्द्र कृषि केन्द्र बोड़तराकला में अनियमितताएं पाई गईं। इन केन्द्रों पर तत्काल विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई।
इसी तरह ग्राम बोड़तराकला में संचालित कुंदन कृषि केन्द्र एवं विक्की कृषि केन्द्र निर्धारित स्थल पर संचालित नहीं पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों कृषि केन्द्रों की अनुज्ञप्ति निरस्त करने की अनुशंसा की गई है।
एक्सपायरी कीटनाशक मिलने पर लाइसेंस निलंबन की अनुशंसा
जांच के दौरान शिव बीज भण्डार गोड़खाम्ही में एक्सपायरी कीटनाशक का भंडारण पाया गया। विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित केन्द्र की अनुज्ञा निलंबित करने की अनुशंसा भेजी गई है।
पथरिया में भी कई केन्द्रों पर कार्रवाई
विकासखंड पथरिया के अंतर्गत भी कृषि एवं कीटनाशक विक्रय केन्द्रों की जांच की गई। सवि कृषि केन्द्र हथनीकला, दुर्गा कृषि केन्द्र जुनवानी, मयंक कृषि केन्द्र पड़ियाईन और अजय कृषि केन्द्र पथरिया का निरीक्षण किया गया।
इनमें अनियमितता पाए जाने पर सवि कृषि केन्द्र, दुर्गा कृषि केन्द्र और मयंक कृषि केन्द्र पर तत्काल विक्रय प्रतिबंध लगाया गया। वहीं अजय कृषि केन्द्र पथरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर
कृषि विभाग द्वारा जिले में कृषि आदान एवं कीटनाशक विक्रय केन्द्रों की निगरानी लगातार जारी रखने की बात कही गई है। विभाग का उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ निर्धारित दरों पर कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
निरीक्षण दल में अनुविभागीय कृषि अधिकारी सुभाष सोनी, जिला कीटनाशी निरीक्षक मनहरण कुर्रे, राजेश कुमार साहू, संजय कुमार सोनवानी, हेमंत लाहौर, विनोद कुमार साहू, अनिल कुमार पटेल, कीटनाशी निरीक्षक योगेश दुबे एवं कृषि विकास अधिकारी धरम कुजूर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

