नगरीय निकाय चुनाव 2025: 15 फरवरी को मतगणना, अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

नगरीय निकाय चुनाव 2025: 15 फरवरी को मतगणना, अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

बिलासपुर, 13 फरवरी 2025 – नगरीय निकाय चुनाव के तहत 15 फरवरी को मतगणना होगी। नगर निगम के वोटों की गिनती कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी, जबकि अन्य निकायों में स्थानीय स्तर पर मतगणना होगी।

मतगणना दलों को जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें मतगणना प्रक्रिया, नियम-कायदे और प्रपत्र भरने की जानकारी दी गई। अधिकारियों को हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग भी प्रदान की गई।

इंजीनियरिंग कॉलेज में 76 टेबलों पर 70 वार्डों की गणना होगी, जिसमें अतिरिक्त ईवीएम वाले वार्डों के लिए 6 अतिरिक्त टेबल और ईडीसी वोटों के लिए 2 अलग टेबल लगाए गए हैं।

प्रशिक्षण में मतगणना प्रक्रिया, कंट्रोल यूनिट और निर्वाचन कर्तव्य मतपत्रों की गिनती की प्रक्रिया समझाई गई। सबसे पहले निर्वाचन कर्तव्य मतपत्रों की गिनती होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *