संवीक्षा बैठक में मतदान प्रक्रिया की समीक्षा

संवीक्षा बैठक में मतदान प्रक्रिया की समीक्षा

बिलासपुर, 12 फरवरी – राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक विनीत नंदनवार ने कोनी स्थित मतगणना केंद्र में रिटर्निंग अधिकारियों के साथ बैठक कर 11 फरवरी को हुए मतदान की समीक्षा की। बैठक में राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

मतदान समाप्ति के बाद सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रूप से सील कर दी गई हैं, जिनकी कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। बिलासपुर, बिल्हा, बोदरी, तखतपुर, कोटा, रतनपुर और मल्हार के रिटर्निंग अधिकारियों ने निकायवार मतदान प्रतिशत, उच्चतम व न्यूनतम मतदान वाले केंद्रों की जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, नगरीय निकायों के रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी, विभिन्न दलों के प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *