रेडियो किसान दिवस का आयोजन, कृषि विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

रेडियो किसान दिवस का आयोजन, कृषि विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

बिलासपुर, 15 फरवरी – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आकाशवाणी बिलासपुर परिसर में रेडियो किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लघु धान्य फसलों से पोषण सुरक्षा और आय समर्थन सहित कृषि से जुड़े अहम विषयों पर वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने जानकारी साझा की।

आकाशवाणी बिलासपुर की कार्यक्रम प्रमुख और किसानवाणी प्रभारी डॉ. सुप्रिया भारतीयन ने बताया कि किसानवाणी कार्यक्रम अब रेडियो के साथ मोबाइल नेट के माध्यम से भारत सहित अन्य देशों में भी सुना जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले कृषि वैज्ञानिकों और किसानों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में डॉ. राजीव दीक्षित (कृषि विज्ञान केंद्र, जांजगीर-चांपा) ने ग्रीष्मकालीन उद्यानिकी फसलों की जानकारी दी। इसके अलावा डॉ. राजेंद्र मेहता, डॉ. ए.के. त्रिपाठी, डॉ. आर.के.एस. तोमर, बजरंग लाल केडिया सहित कई विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए।

इस अवसर पर आकाशवाणी के सहायक निदेशक (अभियांत्रिकी) नवीन जायसवाल और प्रसारण अधिकारी रवि आनंद भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी के प्रख्यात कंपीयर्स और तकनीकी सहयोगियों ने किया।

– न्यूज़ स्क्रिप्ट, न्यूज़ पोर्टल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *