
विद्यार्थियों ने बुके, केक और उपहार देकर शिक्षकों का किया सम्मान, गीत-संगीत से सजा कार्यक्रम
बिलासपुर, 5 सितंबर 2026। शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर के जरहाभाटा स्थित राजीव गांधी चौक, एसबीआर कॉलेज के सामने संचालित जोशी कंप्यूटर सेंटर में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का बुके देकर स्वागत किया और केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। गुरु और शिष्य के बीच स्नेह, सम्मान और आत्मीयता का अद्भुत वातावरण जोशी कंप्यूटर सेंटर में देखने को मिला।
शिक्षक दिवस के मौके पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। कई विद्यार्थियों ने गीत और संगीत की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षक उनके जीवन में केवल शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि उन्हें सही दिशा दिखाने और भविष्य के लिए तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आत्मीय संवाद और उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान जोशी कंप्यूटर सेंटर का वातावरण उत्सवमय बना रहा।
शिक्षक दिवस के इस आयोजन ने गुरु-शिष्य के रिश्ते में सम्मान, प्रेम और विश्वास की खूबसूरत तस्वीर पेश की।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
