अरपा नदी के मुद्दे पर अमित तिवारी का आमरण अनशन शुरू, बोले—मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे

अरपा नदी के मुद्दे पर अमित तिवारी का आमरण अनशन शुरू, बोले—मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे

नगर रिपोर्टर वहीदुल्ला खान

बिलासपुर। अरपा नदी से जुड़े मुद्दों और नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर आंदोलन तेज हो गया है। अमित तिवारी ने आज, 3 सितंबर 2026 से आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि पूर्व में किए गए आंदोलन के दौरान अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासनों पर अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी अमित तिवारी द्वारा इसी विषय को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। उस समय प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अधिकारियों के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया था।

लेकिन अमित तिवारी के अनुसार, धरना समाप्त हुए काफी समय बीत जाने के बावजूद संबंधित मांगों और पूर्व में दिए गए आश्वासनों पर कोई ठोस पहल नहीं हुई। इसी को लेकर उन्होंने अब आमरण अनशन का रास्ता अपनाया है।

अमित तिवारी ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता और पूर्व में दिए गए आश्वासनों पर अमल नहीं होता, तब तक वे अपना आमरण अनशन समाप्त नहीं करेंगे।

आमरण अनशन शुरू होने के बाद अब प्रशासन के सामने आंदोलनकारियों की मांगों पर कार्रवाई करने और मामले का समाधान निकालने की चुनौती है। आने वाले दिनों में प्रशासन इस आंदोलन को लेकर क्या कदम उठाता है, यह देखने वाली बात होगी।

फिलहाल अरपा नदी और नगर निगम से जुड़ी मांगों को लेकर शुरू हुआ यह आमरण अनशन बिलासपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *