जिले की 486 ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

जिले की 486 ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित आवास जल्द पूरे कराने पर जोर, मनरेगा और वीबी-जी राम जी के कार्यों की भी हुई समीक्षा

बिलासपुर, 8 सितंबर 2026। जिले की सभी 486 ग्राम पंचायतों में आज चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

ग्राम पंचायतों में क्यूआर कोड के माध्यम से वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत संचालित कार्यों और योजनाओं की जानकारी साझा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत शत-प्रतिशत आवासों का निर्माण जल्द पूरा कराने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।

आवास हितग्राहियों को नियमानुसार हस्तांतरित की गई राशि की जानकारी उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्व-सहायता समूहों की दीदियों को सामग्री आपूर्ति और आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए हितग्राहियों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को जल्द पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

मनरेगा और वीबी-जी राम जी के कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर

रोजगार दिवस के दौरान मनरेगा के सभी प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर चर्चा हुई। वहीं मांग के आधार पर वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में नए कार्य प्रारंभ करने और उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया।

ग्राम सभा के प्रस्ताव के अनुसार सेचुरेशन बेसिस पर प्राथमिकता वाले कार्यों को स्वीकृत कर दिसंबर 2026 तक हर हाल में पूर्ण करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर भी चर्चा की गई।

‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ अभियान पर भी हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ अभियान के तहत सभी शासकीय विद्यालयों में मांग के आधार पर बालिका शौचालय निर्माण के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।

इसके अलावा निर्मित आजीविका डबरी और नवा तरिया के हितग्राहियों तथा सीएलएफ के लिए आजीविका संवर्धन की कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई। ‘धार अपार अभियान’ के लिए भी कार्ययोजना बनाने पर विचार किया गया।

कार्यक्रम में वीबी-जी राम जी के अंतर्गत संचालित कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता, पारदर्शिता और निर्धारित मापदंडों के पालन को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही ग्राम पंचायतों में स्वीकृत विकास कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *