नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल पुलिसिंग और NDPS व गो-तस्करी पर कार्रवाई को लेकर हुई समीक्षा
बिलासपुर। 1 सितंबर 2026। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने मंगलवार को रेंज स्तरीय अपराध एवं सुरक्षा समीक्षा बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में बिलासपुर रेंज के विभिन्न जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। बैठक में नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन, गंभीर अपराधों पर नियंत्रण, डिजिटल पुलिसिंग तथा मादक पदार्थ और गो-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सक्ती, जांजगीर-चांपा और सारंगढ़ जिले के पुलिस अधिकारी शामिल रहे। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, रेंज कार्यालय के अधिकारी तथा एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहे।
नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन पर जोर
IG रामगोपाल गर्ग ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की। न्याय प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुगम और त्वरित बनाने के लिए न्याय संहिता डैशबोर्ड, ई-समन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और डिजिटल साक्ष्य यानी ई-साक्ष्य के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने थानों में लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करते हुए पेंडेंसी को न्यूनतम स्तर पर लाने के निर्देश दिए। BNSS के तहत 60 और 90 दिवस की निर्धारित समय-सीमा में चालान अथवा खात्मा प्रस्तुत करने के लिए सभी राजपत्रित अधिकारियों को साप्ताहिक मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई।
CCTNS और डिजिटल पोर्टल का 100 प्रतिशत उपयोग
बैठक में पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के शत-प्रतिशत उपयोग को लेकर भी निर्देश दिए गए।
MedLEaPR के माध्यम से डिजिटल एमएलआर और पीएमआर रिपोर्ट के उपयोग को अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करने को कहा गया।
इसी तरह विवेचकों के डिजिटल हस्ताक्षर को आधार आधारित ई-साइन से जोड़ने और शिकायतकर्ताओं के ई-साइन के लिए थानों में डिजिटल पेन अथवा इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
e-Sakshya, e-Forensic और e-Malkhana प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया गया। जब्ती किए गए माल को ई-फॉरेंसिक प्रणाली के माध्यम से भेजने तथा ई-मालखाना को पारदर्शी और बारकोड आधारित बनाने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा CCTNS में Integrated Investigation Forms (IIF-1 से 11) और ग्राम अपराध नोटबुक (VCNB) की प्रविष्टियों को राजस्व रिकॉर्ड के अनुरूप अद्यतन करने के लिए कहा गया।
NDPS मामलों में सख्ती, तस्करों की संपत्ति पर भी कार्रवाई
मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में प्रक्रियात्मक त्रुटियों को रोकने के लिए IG ने कार्रवाई के दौरान ANTF प्रभारी अथवा प्रशिक्षित अधिकारी की मौके पर मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मादक पदार्थों के परिवहन में इस्तेमाल वाहनों को सक्षम मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर फोटोग्राफी सहित संयुक्त इन्वेंट्री तैयार करने को कहा गया। साथ ही आदतन तस्करों की संपत्ति के खिलाफ PIT-NDPS और SAFEMA के तहत कार्रवाई के लिए ठोस प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।
गो-तस्करी के संगठित गिरोहों पर कार्रवाई के निर्देश
बैठक में गो-तस्करी के खिलाफ भी सख्त रणनीति बनाने के निर्देश दिए गए। अंतरराज्यीय तस्कर गिरोहों की पहचान कर उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच करने तथा वित्तीय विवेचना पर जोर दिया गया।
आदतन तस्करों की गैंग हिस्ट्रीशीट खोलने, उनकी संपत्ति को अटैच करने और जब्त वाहनों के राजसात एवं सार्वजनिक नीलामी के लिए कलेक्टर कोर्ट से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
अंतरराज्यीय सीमा से जुड़े मार्गों पर 24 घंटे सघन चेकिंग करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
लापरवाही पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही
IG रामगोपाल गर्ग ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिलासपुर रेंज में कानून व्यवस्था मजबूत करने, तकनीकी पोर्टल्स का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
उन्होंने कहा कि CCTNS और IT पोर्टल्स के अनुपालन में लापरवाही, विवेचना में त्रुटियों के कारण दोषमुक्ति तथा चालान पेश करने की निर्धारित समय-सीमा का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की सीधी जवाबदेही तय की जाएगी।
लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। IG ने सभी अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

