कलेक्टर ने वर्ष 2026 के लिए घोषित किए तीन स्थानीय अवकाश, बैंक और कोषालय रहेंगे स्थानीय अवकाश के नियमों से मुक्त
बिलासपुर, 2 सितंबर 2026।
हलषष्ठी पर्व के अवसर पर आज 2 सितंबर 2026 को बिलासपुर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री संजय अग्रवाल द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाशों में शामिल है।
जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर जिले में वर्ष 2026 के दौरान कुल तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। इनमें हलषष्ठी पर्व के लिए 2 सितंबर, महाष्टमी के अवसर पर 19 अक्टूबर तथा दीपावली भाई दूज के अवसर पर 11 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश रहेगा।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि स्थानीय अवकाश का यह आदेश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा। इन संस्थानों में निर्धारित नियमों के अनुसार ही कार्य संपादित किया जाएगा।
हलषष्ठी पर्व को लेकर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित होने से शासकीय कार्यालयों और संबंधित संस्थानों में आज अवकाश रहेगा।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

