जनदर्शन का समय बदला, अब प्रत्येक मंगलवार दोपहर 1 बजे से होगा आयोजन
मुंगेली, 01 सितंबर 2026। जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, मांगें और शिकायतें गंभीरता से सुनीं। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार और समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनदर्शन के दौरान ग्राम फरहदा निवासी गंगाबाई सोनवानी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं ग्राम करही निवासी कृष्णा साहू ने पक्की नाली निर्माण सहित अन्य समस्याओं को लेकर कलेक्टर के समक्ष आवेदन दिया।
कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजनों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लेते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे आवेदकों को उनकी समस्याओं के नियमानुसार निराकरण का भरोसा भी दिलाया।
इस दौरान एडीएम श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, तीनों अनुविभागों के एसडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
अब दोपहर 1 बजे से होगा जनदर्शन
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला कलेक्टोरेट में आयोजित होने वाले जनदर्शन के समय में बदलाव किया गया है। अब प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1 बजे से कलेक्टर जनदर्शन आयोजित होगा।
जिला प्रशासन के अनुसार समय में बदलाव का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं, मांगों और शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के साथ ही लोगों की जिला प्रशासन तक सहज पहुंच सुनिश्चित करना है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
