लोगों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश
बिलासपुर, 1 सितंबर 2026। जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की निजी एवं सामुदायिक समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न मांगों और शिकायतों को लेकर लोगों ने आवेदन सौंपे। कलेक्टर ने अधिकांश मामलों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं।
मुक्तिधाम में सामुदायिक शौचालय की मांग
ग्राम पंचायत कड़ार के सरपंच ब्रजेश दुबे ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत मुक्तिधाम परिसर में सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग रखी। उन्होंने बताया कि निर्माण के लिए नक्शा, खसरा, प्रस्ताव और ग्राम पंचायत की 15वें वित्त की सहमति सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए जा चुके हैं। सरपंच ने कार्य की स्वीकृति एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
स्वामी आत्मानंद स्कूल में अंग्रेजी व्याख्याता की मांग
मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंधी (रॉक) की शाला विकास समिति के सदस्य जोहन वस्त्रकार ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय में अंग्रेजी विषय के व्याख्याता की पदस्थापना की मांग की। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अंग्रेजी व्याख्याता का पद रिक्त है। छात्र संख्या को देखते हुए उन्होंने तत्काल व्याख्याता की व्यवस्था करने का अनुरोध किया।
बारिश में मकान गिरने पर आर्थिक सहायता की मांग
ग्राम उसलापुर, वार्ड क्रमांक 03 निवासी प्रमोद कुमार टण्डन ने भारी बारिश के कारण कच्चा मकान गिर जाने की जानकारी देते हुए आपदा प्रबंधन सहायता कोष से मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। उन्होंने बताया कि मकान गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने नियमानुसार शासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का नियमानुसार एवं शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

