मस्तुरी/बिलासपुर, 31अगस्त 2026
मस्तुरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत ईटवा में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग एवं ग्रामीण शामिल हुए। आयोजन के दौरान आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज, बिलासपुर के जिला अध्यक्ष लव सिदार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा रिखी राम नेताम, मनोज जगत, लेखेश्वर नेताम, अशोक मरकाम, सुनील मरकाम, प्रहलाद नेताम, मन्नु अरमो, रामचरण आयाम सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लव सिदार सहित उपस्थित वक्ताओं ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान और जीवनशैली जल, जंगल और जमीन से गहराई से जुड़ी हुई है। इसलिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए उन्हें सुरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी समाज की एकजुटता भी देखने को मिली। पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजन ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज को संगठित और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाता है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
