पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति, संस्थाएं और उद्यमी होंगे सम्मानित, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
बिलासपुर, 30 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यटन हितधारकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ प्रदान किया जाएगा। पर्यटन विकास, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं, सतत पर्यटन और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं एवं उद्यमियों का चयन कुल 10 श्रेणियों में किया जाएगा।
इन 10 श्रेणियों में मिलेगा पुरस्कार
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ होटल, पंजीकृत टूर ऑपरेटर, जिला टूरिज्म प्रमोशन, पर्यटन स्टार्टअप/उद्यमिता, सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट, पर्यटक सूचना केंद्र, होमस्टे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, इको टूरिज्म साइट और एडवेंचर टूरिज्म शामिल हैं।
प्रत्येक श्रेणी में चयनित विजेता को ₹11 हजार की पुरस्कार राशि और मेमेंटो प्रदान किया जाएगा।
इन मापदंडों पर होगा चयन
पुरस्कार के लिए प्रविष्टियों का मूल्यांकन विभिन्न निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा। इनमें पर्यटन का प्रचार-प्रसार, पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं, नए एवं अभिनव प्रयास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय समुदाय की भागीदारी, रोजगार सृजन, डिजिटल माध्यमों से प्रचार तथा पर्यटकों के बेहतर अनुभव को प्रमुखता दी जाएगी।
इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक, सांस्कृतिक, जनजातीय एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले उल्लेखनीय प्रयासों को पहचान और प्रोत्साहन देना है।
15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
पुरस्कार के लिए इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएं एवं पात्र पर्यटन हितधारक 15 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन it@visitcg.in पर भेजना होगा।
आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की वेबसाइट www.tourism.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन निर्धारित पात्रता एवं मापदंडों के आधार पर निर्णायक समिति द्वारा किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की इस पहल से राज्य में पर्यटन से जुड़े नए उद्यमों, स्थानीय रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन सेवाओं में गुणवत्ता सुधार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

