बंदियों की सुविधाओं और विधिक सहायता की स्थिति का लिया जायजा
बंदियों की समस्याएं सुनकर त्वरित विधिक सहायता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
मुंगेली, 28अगस्त 2026// छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली द्वारा जिला जेल मुंगेली का निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं एवं विधिक सहायता की स्थिति का जायजा लिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सतीश कुमार खाखा ने जिला जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में विचाराधीन बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन व्यवस्था एवं साफ-सफाई का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने जेल प्रशासन से बंदियों की दैनिक आवश्यकताओं एवं उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री खाखा ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता की स्थिति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की तथा जिन बंदियों को विधिक सहायता की आवश्यकता है, उन्हें नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों के साथ मानवीय एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा उनकी मूलभूत आवश्यकताओं, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने कहा कि कोई भी बंदी आवश्यक विधिक सहायता से वंचित न रहे और पात्र बंदियों को समय पर विधिक सहायता उपलब्ध हो। निरीक्षण के दौरान सिविल जज जूनियर डिवीजन मुंगेली कु. सिमर प्रीत सलूजा एवं श्री यश मौर्य और जेल अधीक्षक कु. ममता पटेल उपस्थित रहीं।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
