रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 31वीं किश्त ने बढ़ाई खुशियां, महिलाओं को मिला आर्थिक संबल

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 31वीं किश्त ने बढ़ाई खुशियां, महिलाओं को मिला आर्थिक संबल

टिकेश्वरी वर्मा बोलीं- समय पर मिली राशि से राखी, मिठाई और त्योहार की तैयारियां हुईं आसान

मुंगेली, 27 अगस्त 2026। महतारी वंदन योजना के तहत 31वीं किश्त की राशि मिलने से जिले की महिलाओं में उत्साह का माहौल है। रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं को त्योहार की तैयारियां करने में सहूलियत मिली है। ग्राम बदरा-ब की श्रीमती टिकेश्वरी वर्मा के लिए भी योजना की यह किश्त खुशियों की सौगात लेकर आई है।

टिकेश्वरी वर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से उन्हें काफी मदद मिली है। उन्होंने कहा कि इस राशि से भाई के लिए राखी, मिठाई और त्योहार से जुड़ी अन्य जरूरी चीजें खरीदना आसान हुआ है। समय पर आर्थिक सहायता मिलने से रक्षाबंधन की खुशियां और बढ़ गई हैं।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। इससे महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ परिवार की आवश्यकताओं में भी सहयोग कर पा रही हैं।

रक्षाबंधन जैसे पर्व के अवसर पर समय पर राशि मिलने से महिलाओं को अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी करने और त्योहार को उत्साह के साथ मनाने का अवसर मिला है। टिकेश्वरी वर्मा के लिए योजना की 31वीं किश्त राखी और मिठाई की खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के रिश्ते की खुशियों को सहजता से मनाने का माध्यम भी बनी है।

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने की दिशा में सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। रक्षाबंधन से पहले मिली 31वीं किश्त ने इन प्रयासों के बीच महिलाओं के त्योहार की खुशियों को और बढ़ा दिया है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *