ओखर गौधाम में 3 दिनों में 6 पशुओं की मौत, जांच रिपोर्ट में सामने आई स्थिति

ओखर गौधाम में 3 दिनों में 6 पशुओं की मौत, जांच रिपोर्ट में सामने आई स्थिति

4 पशुओं की वृद्धावस्था और 2 की अन्य कारणों से हुई मृत्यु, बारिश के कारण जलभराव की स्थिति भी मिली

बिलासपुर, 27 अगस्त 2026। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में पशुओं की मौत के मामले को लेकर पशु चिकित्सा विभाग द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट कलेक्टर संजय अग्रवाल को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार पिछले तीन दिनों के दौरान गौधाम में कुल 6 पशुओं की मृत्यु हुई। इनमें 4 पशुओं की मौत वृद्धावस्था के कारण, जबकि 2 पशुओं की मृत्यु अन्य कारणों से होना पाया गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पशु चिकित्सा विभाग को मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति की जांच करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. गोपाल शरण सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने ग्राम ओखर स्थित गौधाम का निरीक्षण किया।

जांच टीम ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कर आवश्यक जांच की। साथ ही गौधाम परिसर की परिस्थितियों का भी मौके पर अवलोकन किया गया। जांच के बाद टीम ने विस्तृत प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंप दिया।

बारिश के कारण गौधाम में हुआ जलभराव

जांच के दौरान गौधाम परिसर में अत्यधिक बारिश के कारण जलभराव और भूमि प्रभावित होने की स्थिति भी सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक, गौधाम में इससे पहले 21 अगस्त 2026 को पशुओं को विस्थापित किया गया था।

वर्तमान में गौधाम में ग्राम पंचायत ओखर के लगभग 300 पशु मौजूद हैं।

300 पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश

पशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत ओखर के सरपंच की सहमति से गौधाम में मौजूद लगभग 300 पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने और उन्हें चराने के लिए बाहर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा गौधाम में मौजूद पशुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य पशुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और उनकी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं पर नजर बनाए रखना है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *