बिलासपुर, 25 अगस्त 2026। सीपत पुलिस ने ग्राम दर्राभाठा में हुई लाखों रुपये की चोरी का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के शत-प्रतिशत आभूषण बरामद किए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
घर में ताला लगाकर खेत गई थी महिला
पुलिस के अनुसार, ग्राम दर्राभाठा निवासी सनत कुमार रात्रे 24 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे काम के लिए एनटीपीसी सीपत गए थे। उनकी पत्नी सविता देवी रात्रे करीब 8:30 बजे घर में बाहर से ताला लगाकर खेत में निदाई करने चली गई थीं। करीब 11:45 बजे जब वह वापस लौटीं तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला।
घर के अंदर जाकर देखने पर आलमारी खुली मिली। आलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये नगद गायब थे। इसके बाद सीपत थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
संदेही से पूछताछ में हुआ चोरी का खुलासा
घटना की गंभीरता को देखते हुए सीपत थाना प्रभारी ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध दिनेश सोनवानी को घटना के समय प्रार्थी के घर के आसपास देखा गया था। पुलिस ने उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की, जिसमें पूर्व में भी चोरी के मामले में चालान होना पाया गया।
पुलिस ने दिनेश सोनवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि प्रार्थी और उसकी पत्नी के घर से बाहर जाने के बाद उसने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी की थी। पकड़े जाने के डर से उसने चोरी के आभूषण अपनी सहयोगी सनिता कौसले के पास छिपा दिए थे।
चोरी का पूरा माल बरामद
आरोपी दिनेश सोनवानी की निशानदेही पर पुलिस ने सनिता कौसले के पास से चोरी किए गए शत-प्रतिशत सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए।
बरामद संपत्ति में शामिल—
- 7.66 ग्राम सोने के आभूषण
- 361 ग्राम चांदी के आभूषण
मामले में ग्राम दर्राभाठा निवासी दिनेश सोनवानी (31 वर्ष) और बिलासपुर निवासी सनिता कौसले (37 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर की गई इस त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा हुआ और चोरी गया पूरा आभूषण बरामद कर लिया गया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
