सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन का 6वां स्थापना दिवस समारोह, पत्रकारों व सुरक्षा पहरी प्रहरी का हुआ सम्मान

सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन का 6वां स्थापना दिवस समारोह, पत्रकारों व सुरक्षा पहरी प्रहरी का हुआ सम्मान
module: a;
hw-remosaic: 0;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: Hdr;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 127.0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~25: 0.0;

बिलासपुर, 26 अगस्त 2026। सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन (भारत) का 6वां स्थापना दिवस समारोह 25 अगस्त को बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल स्थित दीक्षित सभा भवन में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों, समाजसेवियों एवं सुरक्षा प्रहरियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं महासंगठन के पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। समारोह में नेत्रहीन बच्चों ने मधुर स्वर में संगीतमय प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की इस प्रस्तुति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।

सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन एक राष्ट्रीय संगठन है, जिसके संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद सागर हैं। संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज कल्याण एवं जनहित के कार्यों को बढ़ावा देना तथा पत्रकारों एवं समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच प्रदान करना है।

पत्रकार समाज की अहम कड़ी : राजेश सूर्यवंशी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने छत्तीसगढ़ी भाषा में संबोधित करते हुए महासंगठन के 6वें स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सम्मान प्रदान करने के लिए महासंगठन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

पत्रकारिता समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है : प्रवीण झा

समाजसेवी एवं उद्योगपति प्रवीण झा ने अपने संबोधन में महासंगठन को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े कार्यक्रम का आयोजन करना आसान कार्य नहीं होता, इसकी कठिनाइयों को आयोजनकर्ता ही बेहतर समझ सकता है।

उन्होंने पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकार समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करते हैं, लेकिन आर्थिक दृष्टिकोण से पत्रकारिता के क्षेत्र में अनेक चुनौतियां भी मौजूद हैं।

समारोह के दौरान पत्रकारिता, समाजसेवा और सुरक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महासंगठन के पदाधिकारी, पत्रकार, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *