जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

मुंगेली, 25 अगस्त 2026। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जनदर्शन कार्यक्रम में आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी मांगों और समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने आवेदकों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम मोहतरा कुर्मी के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी। वहीं ग्राम हथनीकला की श्रीमती कीर्ति कुर्रे ने दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम ढबहा की श्रीमती प्रेमी बाई भास्कर ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण कराने तथा ग्राम कोसमतरा के श्री प्रसाद चंद्राकर ने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।

कलेक्टर श्री तोपनो ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को पात्रता और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

जनदर्शन के दौरान मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य बिंदु:

  • कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आमजनों से सीधे संवाद किया।
  • विभिन्न मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
  • अधिकारियों को पात्रता एवं नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश।
  • जनदर्शन में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर जोर।
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *