
अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी नियमित कार्रवाई
आठ माह में सड़क हादसों में 212 लोगों की मौत, 161 मौतें मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं में
बिलासपुर, 25 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सड़क हादसों की रोकथाम के लिए निर्धारित सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयास से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रखने के निर्देश नगर निगम को दिए। उन्होंने कहा कि फुटपाथ पर पहला अधिकार पैदल यात्रियों का है।
कलेक्टर ने सड़क किनारे अवैध कब्जे, यातायात में बाधा बनने वाली गतिविधियों और सुरक्षा संबंधी कमियों को चिन्हांकित कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके लिए राजस्व, पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम प्रत्येक सप्ताह आकस्मिक कार्रवाई करेगी।
आठ माह में 212 मौतें, 161 मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं में
एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने बताया कि इस वर्ष के शुरुआती आठ महीनों में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में 212 लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें 161 मौतें मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं में हुई हैं। अधिकांश मामले आमने-सामने की टक्कर से जुड़े हैं।
एसएसपी ने कहा कि कई मामलों में हेलमेट का उपयोग जान बचा सकता था। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को न्यूनतम करना सभी विभागों का साझा लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने सड़क पर आवारा पशुओं की मौजूदगी को भी दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताया। जिले में 8 नए गोधाम स्वीकृत किए गए हैं। संबंधित विभागों को समन्वय कर पशुओं को सड़कों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर रखने के निर्देश दिए गए।
शहर की यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर
एसएसपी ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जवाली नाला और गुरुनानक चौक सहित अन्य व्यस्त क्षेत्रों में विशेष यातायात प्रबंधन के निर्देश दिए।
आगामी त्योहारों के दौरान विभिन्न स्थानों पर लगाए जाने वाले मंडपों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। मंडपों में विद्युत कनेक्शन के लिए अवैध हुकिंग पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका को रोका जा सके।
राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास नियमों का पालन जरूरी
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास भवन निर्माण और भूमि उपयोग से संबंधित नियमों के पालन पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग के केंद्र से 40 मीटर के दायरे में आवासीय तथा 75 मीटर के दायरे में व्यावसायिक उद्देश्य से भूमि उपयोग पर लागू प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों पर कार्रवाई करने को कहा गया।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एडिशनल एसपी पंकज पटेल, एडिशनल एसपी ट्रैफिक श्री करियारे, आरटीओ, एसडीएम, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

