जन संवाद-2.0: विशेष ग्राम सभा में विकसित भारत ग्राम संकल्प से जुड़े ग्रामीण

जन संवाद-2.0: विशेष ग्राम सभा में विकसित भारत ग्राम संकल्प से जुड़े ग्रामीण

मुंगेली, 21 अगस्त 2026। जन संवाद-2.0 के तहत विकसित भारत ग्राम संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से लोरमी विकासखंड के ग्राम साल्हेघोरी और पथरिया विकासखंड के ग्राम पकरिया में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में ग्रामीणों, श्रमिकों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर ग्रामीणों को ‘125 दिन रोजगार-मेरा अधिकार’ की शपथ दिलाई गई। इसके माध्यम से ग्रामीण परिवारों को रोजगार के अधिकार, योजना के प्रावधानों, रोजगार के अवसरों तथा ग्राम विकास में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों को पात्रतानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ लेने और गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने बताया कि जन संवाद-2.0 के तहत आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में ‘विकसित भारत ग्राम संकल्प’ की पांच गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को ग्राम विकास की प्रक्रिया से सीधे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इनमें ‘मेरे गांव की प्राथमिकता-वोटिंग वॉल’, ‘125 दिन रोजगार-मेरा अधिकार’ शपथ, ‘विकसित भारत संदेश कार्ड’, ‘जनता पूछे-पंचायत बताए संवाद मंच’ तथा ‘तिरंगे के साथ विकास संदेश’ जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

‘मेरे गांव की प्राथमिकता-वोटिंग वॉल’ के माध्यम से ग्रामीणों को अपने गांव की प्रमुख आवश्यकताओं और विकास प्राथमिकताओं को सामने रखने का अवसर मिला। वहीं ‘विकसित भारत संदेश कार्ड’ के जरिए ग्रामीणों से सुझाव एवं विचार प्राप्त किए गए। इन सुझावों का उपयोग स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप ग्राम विकास की कार्ययोजना तैयार करने में किया जाएगा।

मुख्य बिंदु:

  • विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता
  • ‘125 दिन रोजगार-मेरा अधिकार’ की दिलाई गई शपथ
  • विकसित भारत ग्राम संकल्प से ग्रामीणों को जोड़ा गया
  • गांव की विकास प्राथमिकताओं पर ग्रामीणों से लिए गए सुझाव
  • जनभागीदारी से ग्राम विकास की कार्ययोजना तैयार करने पर जोर
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *