
बिलासपुर। स्मार्ट मीटर, बढ़ी हुई बिजली दरों और लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा घर-घर पहुंचकर शिकायत निवारण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता आम नागरिकों से सीधे संपर्क कर उनकी बिजली संबंधी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी ले रहे हैं।
इसी क्रम में आज हटरी चौक, किलावार्ड, बाजार वार्ड और गोल बाजार क्षेत्र में कांग्रेसजनों के साथ अभियान में शामिल होकर लोगों से संवाद किया गया। इस दौरान नागरिकों से स्मार्ट मीटर, बिजली बिल में बढ़ोतरी, बिजली कटौती सहित अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई और उनकी शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही गई।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर आम लोगों में चिंता है। घर-घर पहुंचकर वास्तविक स्थिति जानने और नागरिकों की शिकायतों को संबंधित स्तर तक पहुंचाकर उनके निवारण का प्रयास किया जा रहा है।
अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों से अपनी बिजली संबंधी समस्याएं साझा करने और शिकायत निवारण अभियान से जुड़ने की अपील की।
#विजयपांडेयबिलासपुर #VijayPandeyBilaspur #IndianNationalCongressChhattisgarh #SachinPilot #DeepakBaij #DrCharandasMahant #BhupeshBaghel #TSSinghDeo #VijayJangid #DevendraYadav

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

