
मुंगेली, 21 अगस्त 2026। जिला ग्रंथालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘जनमन’ का वितरण किया गया। पत्रिका में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों, महत्वपूर्ण निर्णयों तथा छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विषयों को सरल एवं तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत किया जाता है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी
‘जनमन’ पत्रिका में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं, सरकारी कार्यक्रमों और प्रदेश में संचालित विकास कार्यों की प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध होती है। इससे सीजीपीएससी, व्यापम सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाक्रम से संबंधित अध्ययन सामग्री आसानी से मिल सकेगी।
विद्यार्थी किशन ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में छत्तीसगढ़ से संबंधित योजनाओं, सरकारी कार्यक्रमों और समसामयिक घटनाओं से जुड़े प्रश्न महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में ‘जनमन’ के माध्यम से राज्य शासन की योजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों की प्रमाणिक जानकारी एक ही माध्यम से प्राप्त हो सकेगी। इससे परीक्षा की तैयारी को बेहतर दिशा मिलेगी और अध्ययन सामग्री के लिए अलग-अलग स्रोतों पर निर्भरता भी कम होगी।
राज्य की गतिविधियों से जोड़ेगी पत्रिका
जिला ग्रंथालय में ‘जनमन’ का वितरण विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ प्रदेश की सामाजिक, आर्थिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों से परिचित कराने की सकारात्मक पहल है। पत्रिका प्रतियोगी परीक्षार्थियों को ज्ञानवर्धक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ उन्हें शासन की योजनाओं और छत्तीसगढ़ के विकास से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

