
ओवरब्रिज निर्माण के चलते एक लेन बंद, हादसों का खतरा बढ़ा; कांग्रेस प्रदेश सचिव तनवीर अहमद ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
दीपका/कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र अंतर्गत गौरव पथ मार्ग की बदहाल स्थिति, अतिक्रमण और अनियंत्रित यातायात व्यवस्था को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, दीपका को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने जनहित और आम नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
तनवीर अहमद ने बताया कि एसईसीएल (SECL) द्वारा गौरव पथ पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा सड़क की एक लेन पूरी तरह बंद कर दी गई है। इसके कारण कोयला परिवहन और अन्य औद्योगिक गतिविधियों में लगे भारी वाहनों का आवागमन दूसरी लेन से ही कराया जा रहा है।
एक ही लेन पर भारी वाहनों की आवाजाही से बढ़ा हादसों का खतरा
एक ही लेन पर भारी कोयला वाहनों के साथ आम नागरिकों, दोपहिया चालकों, पैदल यात्रियों और हल्के वाहनों की आवाजाही होने से हर समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। भारी वाहनों के दबाव के कारण गौरव पथ की सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
तनवीर अहमद ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ओवरब्रिज निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना और क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराना बेहद जरूरी है।
ये हैं प्रमुख मांगें
- ओवरब्रिज निर्माण पूर्ण होने तक गौरव पथ पर भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
- दुर्घटनाओं की रोकथाम और आम जनता की सुरक्षा के लिए क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
कलेक्टर सहित अधिकारियों को भेजी ज्ञापन की प्रतिलिपि
ज्ञापन के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई के लिए इसकी प्रतिलिपि कलेक्टर कोरबा, तहसीलदार दीपका तथा एसईसीएल गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।
तनवीर अहमद ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते गौरव पथ की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जनहित में आगे उग्र कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

