
महिला स्व-सहायता समूह कर रहा संचालन, अब तक 475 हितग्राहियों ने किया चावल का उठाव
शक्कर और नमक का वितरण भी शुरू
बिलासपुर, 21 अगस्त 2026। नगर पालिक निगम बिलासपुर क्षेत्र के लिंगियाडीह (चिंगराजपारा) में संचालित अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन वितरण को आसान, पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित इस ग्रेन एटीएम से वर्तमान में करीब 650 बीपीएल राशनकार्डधारी परिवार जुड़े हुए हैं। अब तक 475 हितग्राहियों ने ग्रेन एटीएम के माध्यम से चावल का उठाव किया है।
पटवारी प्रशिक्षण केंद्र, राजकिशोर नगर के समीप स्थापित इस स्वचालित मशीन के माध्यम से हितग्राहियों को राशन प्राप्त करने के लिए लंबी कतार में लगने और निर्धारित समय का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। राशनकार्डधारी अपनी सुविधा के अनुसार मशीन से निर्धारित मात्रा में चावल प्राप्त कर सकते हैं।
ग्रेन एटीएम में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे राशन वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ समय की भी बचत हो रही है। इसके साथ ही हितग्राहियों को भीड़ से राहत मिल रही है और राशन प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनी है।
एक ही स्थान पर चावल, शक्कर और नमक की सुविधा
अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम के माध्यम से चावल वितरण के साथ-साथ ई-पॉश मशीन से शक्कर एवं नमक के वितरण की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। इससे हितग्राहियों को एक ही स्थान पर आवश्यक राशन सामग्री प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है।
महिलाओं की सहभागिता को भी बढ़ावा
ग्रेन एटीएम का संचालन महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किए जाने से महिलाओं की सहभागिता और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिल रहा है। हितग्राहियों ने इस आधुनिक व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि मशीन के माध्यम से कम समय में आसानी से राशन मिल जाता है और भीड़ में कतार लगाने की परेशानी से भी राहत मिलती है।
अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम की यह व्यवस्था राशन वितरण को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हो रही है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

