
ईद-ए-मिलाद एवं गणेश चतुर्थी पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय
बिलासपुर, 21 अगस्त 2026। आगामी ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) एवं गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर जिला कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह ने की।
बैठक में पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, विद्युत, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नगर निगम को ईदगाह एवं प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, पुलिस विभाग को यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पंडाल लगाने के लिए अनुमति जरूरी
बैठक में स्पष्ट किया गया कि पूजा समितियों एवं संबंधित कमिटियों को सड़क पर इस तरह पंडाल नहीं लगाना है, जिससे यातायात बाधित हो। पंडाल लगाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी एवं एसडीएम से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। पंडालों में पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की व्यवस्था करने तथा पुलिस को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
गणेश विसर्जन के लिए रूट और पार्किंग निर्धारित होगी
गणेश विसर्जन के लिए रूट चार्ट एवं पार्किंग स्थल निर्धारित करने के निर्देश दिए गए। सभी समितियों को विसर्जन स्थल एवं निर्धारित रूट की जानकारी संबंधित थाना प्रभारी को देने कहा गया। पूजा पंडालों एवं आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। साथ ही पंडालों में मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद
पुलिस विभाग को मंदिरों, मस्जिदों, गणेश पंडालों, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर भी सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।
भंडारा और लंगर में प्लास्टिक के उपयोग पर रोक
पर्व के दौरान भंडारा एवं लंगर में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए दोना-पत्तल एवं डस्टबिन की व्यवस्था करने कहा गया। सड़क पर वाहन रोककर प्रसाद वितरण नहीं करने की भी हिदायत दी गई, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
जिला अस्पताल को पर्व के दौरान आवश्यक आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को निरंतर बिजली आपूर्ति बनाए रखने तथा अन्य विभागों को भी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने कहा गया।
शांति समिति के सदस्यों ने दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने का भरोसा दिलाया।
बैठक में एडीएम शिवकुमार बनर्जी, एडिशनल कमिश्नर नगर निगम खंजाची कुमार, एसडीएम मनीष साहू, संयुक्त कलेक्टर रजनी भगत, सीएसपी सिविल लाइन परमेश्वर तिलकवार सहित शांति समिति के सदस्य हबीब मेमन, चंचल सलूजा, मनजीत सिंह अरोरा, विकास शर्मा, विक्रांत केशरवानी, राजेश मिश्रा, प्रबीर सेन गुप्ता, प्रदीप कुमार शर्मा, सुधीर खण्डेलवाल, इरशाद अली, अनिल कुमार गौरहा एवं अन्य सदस्य तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

