
बिलासपुर, 19 अगस्त 2026। राज्य स्तरीय “साइबर जागृति अभियान” के तहत बिलासपुर पुलिस द्वारा गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को बढ़ते साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर ठग लोगों की जीवनभर की गाढ़ी कमाई कुछ ही मिनटों में ठग लेते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने विद्यार्थियों को OTP, PIN, CVV, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा अनजान मोबाइल एप्लीकेशन या APK फाइल डाउनलोड नहीं करने की समझाइश दी। साथ ही विद्यार्थियों से साइबर जागरूकता संबंधी सेल्फी लेकर अपने WhatsApp, Instagram एवं Facebook स्टेटस पर साझा करने और बिलासपुर पुलिस को फॉलो कर स्वयं तथा अपने परिवार और मित्रों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने की अपील की।
उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने कहा कि साइबर अपराध आज समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है, जिसमें युवा वर्ग भी बड़ी संख्या में प्रभावित हो रहा है। मोबाइल, इंटरनेट, ऑनलाइन बैंकिंग और सोशल मीडिया ने जीवन को आसान बनाया है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही साइबर अपराध का शिकार बना सकती है।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराध होने पर घबराने के बजाय तत्काल 1930 पर सूचना दें और पुलिस को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के लिए MobiArmor ऐप के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि यह मोबाइल में संभावित खतरे वाले ऐप और फाइलों के संबंध में सतर्क करने में मदद करता है। विद्यार्थियों से स्वयं सुरक्षित रहने और अपने आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।
गूगल फॉर्म के जरिए ऑनलाइन क्विज, मिलेगा ई-सर्टिफिकेट
साइबर जागरूकता को और प्रभावी बनाने के लिए विद्यार्थियों को बिलासपुर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे गूगल फॉर्म आधारित वैकल्पिक प्रश्नोत्तरी के बारे में जानकारी दी गई। इसमें प्रतिभागियों को पहले साइबर अपराध के तरीकों और उनसे बचाव संबंधी जानकारी पढ़नी होगी, जिसके बाद ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लिया जा सकेगा। प्रश्नोत्तरी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ई-मेल के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाण पत्र (ई-सर्टिफिकेट) प्रदान किया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने विद्यार्थियों से इस अनोखी पहल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
उन्होंने बताया कि “साइबर जागृति अभियान” बिलासपुर जिले के प्रत्येक थाना एवं चौकी क्षेत्र में भी व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग, उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस श्री गगन कुमार, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति श्री संजय कुमार चक्रवाल, कुलसचिव प्रो. अश्वनी कुमार दीक्षित, प्रो. निदेशक मनीष श्रीवास्तव, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति सजग बनाकर सुरक्षित एवं जागरूक डिजिटल समाज का निर्माण करना रहा।
सतर्क रहें, जागरूक रहें।
— बिलासपुर पुलिस

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
