बिलासपुर। सरकंडा थाना पुलिस ने सेंदरी-मोपका एवं बैमा-नगोई बाईपास मार्ग पर राहगीरों से चाकू और बेल्ट से मारपीट कर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में एक अपचारी बालक सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 47 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल, 3 धारदार चाकू, बेल्ट और नगदी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा अलग-अलग घटनाओं में राहगीरों को रोककर चाकू दिखाकर और बेल्ट से मारपीट कर मोबाइल फोन, नगदी, बैग एवं अन्य सामान लूटा गया था। लगातार सामने आ रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सरकंडा पुलिस ने जांच शुरू की।
पहली घटना में टिकेश्वर मिश्रा निवासी नगोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे बैमा-नगोई बाईपास रोड पर लाल-काले रंग की बिना नंबर की पैशन प्रो मोटरसाइकिल से आए चार युवकों ने बेल्ट से मारपीट कर उनका सैमसंग 5G मोबाइल, बैग, एटीएम, पासबुक, रेनकोट सहित करीब 20,500 रुपये का सामान लूट लिया।
इसी तरह सेंदरी-मोपका बाईपास मार्ग पर आरोपियों ने अभिनव शास्त्री और नितेश यादव को चाकू दिखाकर मोबाइल फोन और दस्तावेज लूट लिए। वहीं 11 अगस्त को हिमांशु सिंह को नगोई मंदिर जाते समय तीन अज्ञात आरोपियों ने रोककर दो मोबाइल फोन, नगदी एवं अन्य सामान लूट लिया था।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में चन्द्रभान साहू उर्फ नानू, अनिश सूर्यवंशी उर्फ जादू, अजय कुमार लोहार उर्फ जय उर्फ महेश विश्वकर्मा, करन सारथी, जानवीर सूर्यवंशी उर्फ जानी, लक्की विश्वकर्मा और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। इसके अलावा आदिल अहमद को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47 नग एंड्रॉइड/स्मार्ट मोबाइल फोन, कॉलेज बैग, पासबुक, एटीएम कार्ड, अन्य दस्तावेज, 3 धारदार चाकू, बेल्ट और 3 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपी अनिश सूर्यवंशी के कब्जे से धारदार चाकू मिलने पर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य एवं मोपका चौकी प्रभारी उप निरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। अपचारी बालक को बाल संप्रेक्षण गृह तथा अन्य आरोपियों को केंद्रीय जेल बिलासपुर दाखिल किया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
पूरी कार्रवाई में निरीक्षक प्रदीप आर्य, उप निरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे, सहायक उप निरीक्षक मानिक लाल लहरे, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, मोहन मुरली राठौर, रविन्द्र मिश्रा तथा आरक्षक संजीव जांगड़े और विवेक राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

