स्रोत महोत्सव 2026: नदियों के संरक्षण और संवर्धन का संदेश

स्रोत महोत्सव 2026: नदियों के संरक्षण और संवर्धन का संदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिवसीय स्रोत महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की नदियों के संरक्षण, स्वच्छता एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को नदियों और जलस्रोतों का प्रदेश माना जाता है। नदियों के कारण ही छत्तीसगढ़ को “धान का कटोरा” कहा जाता है। इसलिए हमारी नदियों को स्वच्छ, सुरक्षित और संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्रोत महोत्सव के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि प्रदेश की नदियों को किस तरह साफ-सुथरा रखा जाए, उनका संरक्षण किया जाए और जलस्रोतों का संवर्धन किया जाए। उन्होंने जल संरक्षण को भविष्य की पीढ़ियों के लिए आवश्यक बताया।

महोत्सव में आईआईटी कानपुर के जल विशेषज्ञ प्रोफेसर विनोद तारे ने भी जल संरक्षण और नदियों के प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपना उद्बोधन दिया।

स्रोत महोत्सव के माध्यम से प्रदेशवासियों को नदियों एवं जलस्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया गया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *