
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष के सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आज ऐसे लोग नक्सलवाद के खिलाफ सवाल उठा रहे हैं, जिन्होंने कभी इसके खिलाफ लड़ने की इच्छाशक्ति नहीं दिखाई।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जिन लोगों ने प्रदेश में नक्सलवाद को एक तरह से पालने-पोसने का काम किया, उनकी ओर से इस तरह की बातें करना बिल्कुल शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है कि जब डबल इंजन की सरकार बनी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद मिला, तब गृह मंत्री ने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की।
उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में सुरक्षा बलों के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों का भी सरकार को महत्वपूर्ण समर्थन मिला। इन सभी प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली और प्रभावित क्षेत्रों में शांति एवं विकास का वातावरण बना।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को सरकार और सुरक्षा बलों की इस सफलता की प्रशंसा करनी चाहिए, लेकिन अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए असत्य बातें कही जा रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति, सुरक्षा बलों का अदम्य साहस और जनता का सहयोग निर्णायक साबित हुआ है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

