
मुंगेली, 19 अगस्त 2026। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन, दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित आवागमन के लिए प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई जरूरी है।
बैठक में पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन, यातायात जागरूकता अभियान, सड़क सुरक्षा उपायों, जंक्शन सुधार तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। केंद्रीय राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार स्पीड ब्रेकर, यातायात संकेतक एवं अन्य सुरक्षा उपकरण लगाए जाएं, ताकि वाहन चालकों को समय रहते सावधान किया जा सके।
तखतपुर-बरेला मार्ग की स्थिति पर विशेष निर्देश
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने तखतपुर-बरेला मार्ग की खराब स्थिति पर विशेष चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क की शीघ्र मरम्मत कर आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क की स्थिति में तत्काल सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
श्री साहू ने ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैंप लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को आवश्यक दस्तावेज और लाइसेंस के लिए अनावश्यक परेशानी न हो तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई जाए।
बैठक में ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर प्रभावी रोक लगाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की गई। ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में नियमानुसार ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
ब्लैक स्पॉट पर होंगे सुरक्षा के जरूरी इंतजाम
राष्ट्रीय राजमार्गों एवं दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और आवश्यक सड़क सुरक्षा उपायों पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय राज्यमंत्री ने संबंधित विभागों को दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने तथा यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री राहत योजना की भी समीक्षा की गई। केंद्रीय राज्यमंत्री ने पात्र हितग्राहियों को योजना का शत-प्रतिशत लाभ संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए, बल्कि मैदानी स्तर पर प्रभावी परिणाम सुनिश्चित किए जाएं।
बैठक में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार, जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

