रतनपुर/बिलासपुर। बारिश के मौसम में खूंटाघाट वेस्टवियर में तेज जल प्रवाह और गहरे पानी के खतरे को देखते हुए सुरक्षा के लिए लगाए गए गेट और बैरिकेड को पार कर खतरनाक क्षेत्र में पहुंचने वालों के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पानी के तेज बहाव के बेहद करीब सेल्फी और वीडियो बना रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और जमकर फटकार लगाई।
दरअसल, 16 अगस्त 2026 को खूंटाघाट वेस्टवियर से सामने आई तस्वीरों में कुछ लोग सुरक्षा के लिए लगाए गए गेट को लांघकर प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंचते नजर आए। इनमें कुछ लोग तेज बहाव के बिल्कुल करीब खड़े होकर सेल्फी और वीडियो बना रहे थे। लापरवाही की हद तब सामने आई जब कुछ लोग अपने परिवार, बच्चों और महिलाओं के साथ भी इस खतरनाक स्थान पर पहुंच गए।
सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गेट पार कर अंदर पहुंचे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने उन्हें समझाइश देते हुए गहरे पानी में नहीं जाने, तेज बहाव के करीब नहीं पहुंचने और रील या सेल्फी बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में नहीं डालने की सख्त हिदायत दी।
लापरवाही करने वाले कुछ लोगों को मौके पर ही उठक-बैठक कराकर चेतावनी दी गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि बारिश के दौरान नदी-नालों, डेम और वेस्टवियर के आसपास जाने से बचें तथा सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड और गेट को किसी भी स्थिति में पार न करें।
लगातार निगरानी कर रही पुलिस
रतनपुर पुलिस द्वारा बारिश के मौसम को देखते हुए नदी-नालों, डेम और वेस्टवियर क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि तेज बारिश के दौरान जलस्तर और पानी का बहाव अचानक बढ़ सकता है, ऐसे में सुरक्षित स्थान पर रहना ही सबसे बेहतर विकल्प है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि “सेल्फी और रील जिंदगी से बड़ी नहीं है।” बारिश के मौसम में खूंटाघाट समेत सभी नदी-नालों, डेम और वेस्टवियर से दूरी बनाए रखें। सुरक्षा के लिए लगाए गए गेट और बैरिकेड को पार न करें तथा स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

