जशपुर ने खोया अपना कलमकार, वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक

जशपुर ने खोया अपना कलमकार, वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक

पत्थलगांव/जशपुर। जशपुर जिले की पत्रकारिता के वरिष्ठ और सम्मानित पत्रकार रमेश शर्मा का आज प्रातः 5 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्थलगांव सहित पूरे जशपुर जिले के पत्रकारिता जगत और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

रमेश शर्मा पिछले लगभग पांच दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे। निष्पक्ष पत्रकारिता, जनसरोकार और निर्भीक लेखनी उनकी पहचान रही। उन्होंने हमेशा आम जनता की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया तथा जरूरतमंदों की आवाज को मंच प्रदान किया।

सत्ता और व्यवस्था से सवाल करने के साथ-साथ वे समाज की छोटी-बड़ी समस्याओं पर भी लगातार नजर रखते थे। अस्वस्थता के बावजूद अंतिम समय तक उनका पत्रकारिता के प्रति समर्पण बना रहा।

उनके निधन को जशपुर की पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके लेखन और जनसरोकार से जुड़े प्रयासों ने कई सामाजिक मुद्दों को आवाज दी और आम लोगों की समस्याओं को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके निधन पर पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

ॐ शांति शांति शांति। 💐🙏

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *