बिलासपुर, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर कलेक्टोरेट परिसर एवं नए तथा पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में देशभक्ति और गरिमा से परिपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत की।
ध्वजारोहण के पश्चात अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आया।
कार्यक्रम के अगले चरण में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राष्ट्रपिता के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला कार्यालय तथा नए और पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में संचालित विभिन्न शासकीय कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह एवं देशभक्ति का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
देशभक्ति के साथ जिम्मेदारियों का संकल्प
स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को दोहराने का अवसर भी है। कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम ने प्रशासनिक अमले को सेवा, कर्तव्य और जनहित के प्रति अपने दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

