शहीदों के परिजनों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ सम्मान, देशभक्ति गीतों पर विधायक, कलेक्टर और एसएसपी ने बच्चों संग लगाए ठुमके
मुंगेली, 15 अगस्त 2026। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के बाद विधायक श्री मोहले ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इसके पश्चात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया गया। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की।
12 प्लाटूनों ने किया आकर्षक मार्चपास्ट
मुख्य अतिथि विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कलेक्टर कुन्दन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ शांति, हर्षोल्लास और खुशहाली के प्रतीक तीन रंगों के गुब्बारे आसमान में छोड़े। सशस्त्र गार्ड द्वारा हर्ष फायर किया गया।
परेड कमांडर रक्षित कमांडर श्रीमती ख्रिस्ट नरगिस तिग्गा बघेल और परेड उप कमांडर श्री हरेन्द्र देवांगन के नेतृत्व में 12 प्लाटूनों ने आकर्षक मार्चपास्ट किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामूहिक पीटी प्रदर्शन किया। जिला पुलिस बल के बैंड द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति धुनें समारोह का विशेष आकर्षण रहीं।
शहीदों के परिजनों का सम्मान
समारोह में विधायक श्री मोहले ने जिले के वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने शहीद धनंजय सिंह राजपूत, छत्रधारी जांगड़े, आर. आनंद सिंह राठौर, संतोष पहारे, नरेन्द्र साहू और प्लाटून कमांडर राजकमल कश्यप के परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया और उनकी कुशलक्षेम पूछी।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, रेम्बो मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करही और पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करही ने प्रथम, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा ने द्वितीय और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सारधा लोरमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
समारोह में शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विधायक श्री मोहले ने सभी सम्मानित कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर कार्य के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, एसडीएम मुंगेली अजय शतरंज, एसडीएम पथरिया रेखा चंद्रा, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित रहे। मंच का संचालन डीएमसी अशोक सोनी एवं सूरज शर्मा ने किया।
देशभक्ति गीतों पर बच्चों के साथ झूमे विधायक, कलेक्टर और एसएसपी
कार्यक्रम के समापन पर पुरस्कार वितरण के बाद माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर हो गया। विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर कुन्दन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल और जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने स्कूली बच्चों के साथ देशभक्ति गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया।
‘रंग दे बसंती चोला’ और ‘ये देश है वीर जवानों का’ जैसे देशभक्ति गीतों पर अधिकारियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। वहीं ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयकारों से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। विधायक, कलेक्टर और एसपी को अपने बीच पाकर स्कूली बच्चे भी बेहद उत्साहित नजर आए।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
