जोशी कंप्यूटर सेंटर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

जोशी कंप्यूटर सेंटर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

मीडिया प्रभारी तिलक राम जोशी

बिलासपुर, 15 अगस्त 2026।
जेपी वर्मा एसबीआर कॉलेज के सामने, ग्रीन पार्क मोड़ स्थित न्यू ओवरब्रिज के नीचे जरहाभाटा क्षेत्र में संचालित जोशी कंप्यूटर सेंटर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के संचालक रामेश्वर जोशी के नेतृत्व में किया गया।

समारोह के दौरान संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हुए देश के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार विश्वकर्मा, तिलक राम जोशी, रामेश्वर जोशी एवं राजा जोशी उपस्थित रहे। संस्थान के विद्यार्थियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा जोशी कंप्यूटर सेंटर से प्रशिक्षण पूरा कर चुके विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में जुटा है संस्थान

जोशी कंप्यूटर सेंटर के संचालक रामेश्वर जोशी द्वारा विगत कई वर्षों से कंप्यूटर शिक्षा एवं तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगारपरक ज्ञान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उनके कौशल का विकास करना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान छात्राओं एवं विद्यार्थियों के लिए नाश्ते की भी व्यवस्था की गई। पूरे कार्यक्रम में उत्सव और देशभक्ति का माहौल नजर आया।

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा, अनुशासन और कौशल के माध्यम से युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। समारोह ने विद्यार्थियों में देशभक्ति के साथ-साथ आगे बढ़ने और बेहतर भविष्य बनाने का उत्साह भी पैदा किया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *